गोपालगंज, अप्रैल 14 -- भोरे। यूपी की तरफ से लालाछापर आने वाली मुख्य पथ पर जगतौली ओपी क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप चंवर में नीलगाय के टकरा जाने से एक युवक जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति में गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि यूपी के बरहज निवासी राकेश कुमार चौहान बाइक से भोरे की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे धरहरा गांव के चंवर के सामने पहुंचे कि एक नीलगाय उनकी बाइक के सामने आ गई, जिससे टकराकर वह घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...