गंगापार, दिसम्बर 6 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद न्यायालय से घर लौट रहे अधिवक्ता की बाइक की नीलगाय से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें निकट के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। अस्पताल में अलसुबह उनकी मौत हो गई। बहरिया थाना अंतर्गत रामगढ़ कोठारी गांव निवासी कृष्णानंद यादव जनपद न्यायालय में वकालत करते थे। शुक्रवार शाम वो कचहरी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वो फूलपुर कोतवाली अंतर्गत उदईपुर गांव के सामने पुलिया के पास पहुंचे थे तभी बगल से आई तेज रफ्तार नीलगाय ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फूलपुर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान शनिवार भोर में उनक...