सीवान, मार्च 16 -- बसंतपुर, ए.सं। थाना क्षेत्र के एनएच 227ए पर रविवार की सुबह नीलगाय की टक्कर से एक तीन पहिया वाहन सड़क पर पलट गया। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में वाहन चालक ईश्वर राम (40), राम अयोध्या राय (72), लक्ष्मी कुंवर (35), कुणाल शर्मा (12), तेतरी देवी (60) व मुस्कान (15) शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि तीन पहिया वाहन पर सवार होकर सभी लोग सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से स्थानीय जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। जैसे ही यह वाहन बसंतपुर के समीप पहुंचा कि अचानक एक नीलगाय सामने आ गयी। जबतक तीन पहिया वाहन का चालक कुछ समझ पाता कि इससे पहले नीलगाय व वाहन दोनों की आपस में टक्कर हो गयी। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ईश्वर राम को गंभीर...