पीलीभीत, जनवरी 3 -- पूरनपुर। सेहराम क्षेत्र में कई दिनों से चहलकदमी कर रहे बाघ ने नीलगाय का शिकार कर दिया। उसका अधखाया शव झाड़ियों में पड़ा मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिन्ह टेस किए। थाना सेहराम क्षेत्र के गांव रानीगंज के आसपास खेतों में कई दिनों से बाघ की मौजूइगी बनी हुई है। गुरुवार रात बाघ ने गांव रानीगज के पास सड़क किनारे नीलगाय का शिकार कर दिया। शुक्रवार सुबह नीलगाय का अधखाया शव नहर पुलिया के पास झाड़ियों में पड़ा देखा गया। इससे हड़़कंप मच गया। जानकारी लगते ही आसपास गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। पास में बाघ के ताजे पगचिन्ह बने हुए थे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगचिन्ह टेस किए। टीम ने ग्रामीणों से खेतों की ओर जाने में सर्तकता बरतने को कहा। दहशत के चलते ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से खेतों क...