गढ़वा, जनवरी 5 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली पशुओं के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। हाथी-वन सुअर के बाद अब नीलगाय का आंतक गांवों में बढ़ गया है। नीलगाय फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रही है। नीलगाय का झुंड गांव में पहुंच खेतों में लगी फसलों को चट कर रही है। उससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित किसान ऊषा देवी, आनंद बैठा, सुकन बैठा, खीरू सिंह, हरिहर राम, बालकेश्वर यादव, सुनेश्वर बैठा सहित अन्य किसानों ने बताया कि रविवार की रात अचानक खेतों से आवाजें आने लगीं। जब तक लोग टॉर्च और लाठी लेकर खेतों की ओर पहुंचे, तब तक नीलगाय का झुंड फसलों को भारी नुकसान पहुंचा चुका था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर नीलगाय जंगल की ओर भाग गए, लेकिन तब तक सरसों और गेहूं की तैयार होती फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। किसानों के अनुसार सरसों क...