बिहारशरीफ, मार्च 24 -- नीलगायों के आतंक से तबाह हो रहे किसान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। नीलगायों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। मजबूर किसान रतजग्गा कर फसलों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सदर प्रखंड की महसार, पचना और भदौस पंचायतों के दर्जनों गांवों में नीलगायों का आतंक है। फसल को नीलगायें खा रही हैं। पैरों से रौंदकर बर्बाद कर रही हैं। किसान ने बताया कि नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। पहले नीलगायें गांव से दूर खेतों में रहती थीं। लेकिन, अब गांव के नजदीक आ गयी हैं। खेतों में लगे प्याज, गेहूं, मक्का, चना, मसूर और सब्जी की फसलों को बर्बाद कर रही हैं। अन्नदाताओं ने जिला प्रशासन से नीलगायों से निजात दिलाने की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...