गंगापार, जनवरी 4 -- किसान इन दिनों नीलगाय की झुंड से त्रस्त हैं। उचित समाधान न होने से किसान दुखी एवं मायूस है। किसानों ने समस्या से निजात पाने की गुहार लगाई है। बता दें विकासखंड उरुवा के सिकरा (पट्टीनाथ राय), सुमेरी का पूरा, सोनबरसा घूघा, लेहड़ी आदि गांव के ग्रामीण नीलगायों के आतंक से परेशान हैं। नीलगायों का झुंड इन गांवो की ताल तलैया में डेरा जमाए हुए हैं और रबी की फसलों (गेहूं, चना, सरसों, मटर, मसूर, आलू) को चट कर किसानों को चोट पहुंचा रहे हैं। समस्या को देखते हुए कुछ किसान अपने खेतों को कटीले तारों से घेर रखा है। किसान अंबिका प्रसाद, प्रदीप सिंह, रोहित कुमार भारतीया, आशुतोष पांडे आदि बताते हैं कि नीलगायों का अपना एक कुनबा होता है, जिसकी संख्या एक से दो दर्जन या इससे अधिक हो सकती है। नीलगायों का यह झुंड दिन-रात एक खेत से दूसरे खेत विचर...