सुल्तानपुर, जनवरी 6 -- किसानों की गाढ़ी कमाई पर फिर रहा पानी, जिम्मेदार मौन मोतिगरपुर, संवाददाता। क्षेत्र में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड में घूम रहीं नीलगायें किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत और गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी किसानों की परेशानी और बढ़ा रही है। किसानों का कहना है कि प्रशासन न तो नीलगायों को पकड़ने की ठोस व्यवस्था कर रहा है और न ही फसलों की सुरक्षा के लिए कोई वैकल्पिक उपाय उपलब्ध करा रहा है। शासन द्वारा खेतों की घेराबंदी में कंटीले तार लगाने पर पाबंदी लगाए जाने से किसान पूरी तरह असहाय हो गए हैं। क्षेत्र के किसान फसलों की रखवाली में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन जरा सी चूक होते ही नीलगायों का झुंड खेतों में घुसकर फसले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.