सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज क्षेत्र में नीलगायों का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर गेहूं और सरसों की खड़ी फसल को रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान अब छुट्टा जानवरों से भी अधिक नीलगायों के उत्पात से त्रस्त हो चुके हैं। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि कई किसान अपनी पारंपरिक खेती मटर, आलू, अरहर जैसी फसलों को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। लगातार हो रहे नुकसान के चलते किसान खेती से मोहभंग होकर दूसरे रोजगार की तलाश में पलायन करने पर विवश हैं। भवानीगंज क्षेत्र के अहिराडीहा, पिरैली, पर सा जमाल, दतरंगवा, सागररौजा, मस्जिदिया, तेनुहार, भानपुर रानी, मियाताड़ी सहित आसपास के गांवों में नीलगायों के झुंड खुलेआम खेतों में विचर...