छपरा, फरवरी 25 -- फोटो- 10 मढ़ौरा के बहुआरा में बुधवार को नीलगायों से फसलों को बचाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करते भाकपा के नेता व कार्यकर्ता मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा प्रखंड के बहुआरापट्टी गांव में भाकपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने फसलों को नीलगाय, बंदर एवं जंगली सुअरों से बचाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव रामबाबू सिंह ने किया। जिला सचिव ने कहा कि हर वर्ष प्रखंड क्षेत्र में हजारों एकड़ में लगी लाखों रुपये की फसलें नीलगाय, बंदर और जंगली सुअरों द्वारा बर्बाद कर दी जाती हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस योजना नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि फसलों की लगातार हो रही बर्बादी से किसान आर्थिक संकट में हैं और उनके सामने कृषि संकट गहरात...