लखीमपुरखीरी, मई 21 -- गुरुवार को नीलकंठ मैदान में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह 9 बजे किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...