रिषिकेष, जून 27 -- ऋषिकेश, संवाददाता। नीलकंठ धाम में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। शनिवार को श्रद्धालुओं के हुजूम में हरियाणा निवासी एक साल की बच्ची परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्ची की तलाश शुरू की। घंटों तक चली तलाश में कुछ ही देर में बच्ची का पता लग गया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बिलखती बच्ची भी परिजनों को देख मुस्कराती नजर आई। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इन दिनों नीलकंठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए आ रहा है। कतारों में शिवभक्तों को सुरक्षित मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है। बच्ची भी इसी भीड़ में परिवार से अलग हो गई थी, जिसे बामुश्किल तलाश कर परिजनों से मिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस...