रिषिकेष, फरवरी 8 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवभक्तों का नीलकंठ धाम पहुंचना शुरू हो गया है। ट्रक, लोडर और दोपहिया वाहनों से रोजाना भोले भक्तों की टोलियां बोल बम के जयकारों के साथ ऋषिकेश से होते हुए नीलकंठ के लिए आ-जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में भगवान शिव के भजनों की गूंज भी खूब सुनाई दे रही है। नीलकंठ महादेव के जलाभिषेक के लिए रविवार को भी ऋषिकेश से भक्तों के जत्थे नीलकंठ की ओर बढ़ते दिखे। स्वर्गाश्रम में उन्होंने गंगा स्नान के बाद आस्था की यात्रा को शुरू किया। अधिकांश भक्त वाहनों से नीलकंठ पहुंचते नजर आए। महाशिवरात्रि को शिवभक्तों का भारी हुजूम भी नीलकंठ धाम में उमड़ने की संभावना है, जिसके चलते पुलिस ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए अभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, नीलकंठ शिव मंदिर परिसर में भी शिवभक्तों की सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.