मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के नीलकंठ चौक के समीप भू-विवाद में महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता हंसा देवी ने ब्रह्मपुरा थाना में केस दर्ज कराई है। इसमें पड़ोस के श्रीकांत शर्मा समेत अन्य को आरोपित किया।महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने बाल पकड़कर उसे सड़क पर पटक दिया और काफी दूर तक घसीटा। आसपास के लोगों के जुटने पर उसकी जान बची। बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपित पक्ष के लोग पहुंचे उसकी जमीन की मापी करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो मारपीट की गई और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया। ब्रह्मपुरा थानेदार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...