मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- गोरौल,हिसं। नयागांव चौक स्थित मधुरापुर के समीप से पुलिस ने बुधवार अहले सुबह पिकअप पर लोड 482 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि नीलकंठ अभियान के तहत जिले में लगातार शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि मधुरापुर के समीप पुलिस ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया। इसके बाद पिकअप लेकर चालक तेजी से भाग लगा। पुलिस ने पीछा किया तो मधुरापुर के समीप एक मकई के खेत के पास पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। तलाश के दौरान पिकअप पर लोड शराब बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News अतरसुआ में 163 लीटर अवैध शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...