नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Asian Games 2026 से एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंगलवार 29 सितंबर को दिन की शुरुआत भारत की सिल्वर मेडल के साथ हुई, जबकि कुछ ही घंटे बाद देश को दिन का पहला और इन खेलों का पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया। भारत की महिला ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने इतिहास रच दिया है। नीरू ढांडा ने वुमेंस इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। इस प्रतियोगिता में उनका यह दूसरा मेडल है। दरअसल, वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भी वह जापान के आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में मेडल जीत चुकी हैं। वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में नीरू ढांडा का अहम योगदान था। फाइनल मैच की बात करें तो नीरू ढांडा ने एक बार फिर से 28 का स्कोर किया, ज...