पटना, मार्च 23 -- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने नीरा सीजन (अप्रैल से जुलाई 2026) में ताड़ के पेड़ों से नीरा निकालने के लिए टैपर्स को लाइसेंस देने और इसके नवीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर बीते साल लाइसेंस प्राप्त सभी टैपर्स के लाइसेंस का नवीनीकरण वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सुनिश्चित करें। नए टैपर्स से प्राप्त आवेदनों की जांच कर उन्हें शीघ्र लाइसेंस भी जारी किया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...