बागपत, जून 19 -- खेकड़ा। कस्बे के एक सरकारी स्कूल का नाम स्वतंत्रता सैनानी नीरा आर्य के नाम से होगा। नगरपालिका इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव करेगी। इससे कस्बे में खुशी का माहौल है। आजाद हिंद फौज की सैनानी रही नीरा आर्य खेकड़ा की बेटी थी। उन्होने देश की आजादी की लडाई में काला पानी समेत अनेक कष्ट झेले। साहित्यकार तेजपाल आर्य के प्रयासों से नीरा आर्य को गुमनाम सैनानी से निकलकर एक पहचान मिली। उन पर अनेक पुस्तके आई और फिल्म बनी। अब नीरा आर्य पर रिसर्च कर रहे हरपाल सिंह राणा ने कस्बे में गौशाला के सामने के सरकारी स्कूल का नाम नीरा आर्य के नाम पर करने की मांग की है। नगरपालिका ने इस मांग को मानते हुए अगली बोर्ड बैठक में इस नाम का प्रस्ताव करने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...