अररिया, जून 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता। जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि कर उसे आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से डीएम विनोद दूहन ने नीरपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का विधिवत शुभारंभ किया।

डीएम का उद्घाटन इसके साथ ही डीएम ने कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी दुग्ध उत्पादक सहयोग केंद्र तथा सिकटी प्रखंड के मजरख दुग्ध उत्पादक सहयोग केंद्र चालू भी किया। इस अवसर पर डीएम श्री दूहन ने कहा कि दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पशुपालकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सहकारिता आधारित इस व्यवस्था से किसानों को दूध के संग्रहण, विपणन एवं भुगतान की पारदर्शी प्रणाली का लाभ मिलेगा।

पहले दिन का अनुभव नीरपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के शुभारंभ के प्रथ...