नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाये जाने से हर्ष
सोनभद्र, जून 25 -- अनपरा,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा यूपी बीजेपी के 46 पदाधिकारियों की जारी सूची में नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर ऊर्जांचल मे हर्ष व्याप्त है। ऊर्जांचल जन कल्याण समिति के महासचिव केसी जैन अध्यक्ष आरडी सिंह ,संरक्षक आरजी खण्डेलवाल आदि ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों में इसका भरपूर लाभ मिलेगा क्योंकि नीरज सिंह द्वारा हाइवे चौड़ीकरण से लेकर रेल-कोयला आदि की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को हल कराने में बढ़चढ़कर सहयोग किया जाता रहा है। ऊर्जांचलवासी उनसे प्रदेश की राजनीति में सक्रियता से जुड़ने की मांग भी लम्बे समय से करते रहे है। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी पंकज चौधरी की टीम में राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह की एंट्री, उपाध्यक्ष की मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.