जमशेदपुर, जुलाई 8 -- बिष्टूपुर डीडी बार के संचालक भाजपा नेता नीरज सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई केस डायरी और ट्रायल कोर्ट रिपोर्ट आने के बाद होगी। एडीजे-वन की अदालत ने सोमवार को यह आदेश दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अनुसार नीरज सिंह की एबीपी पर अब सुनवाई पांच दिन बाद हो सकती है। नीरज सिंह राजस्थान से रविवार को गिरफ्तार हुए थे। पुलिस उन्हें जमशेदपुर लाई है, लेकिन अब तक अदालत में पेश नहीं किया गया है। इधर, नीरज सिंह की पत्नी ने पुलिस द्वारा जब्त दोनों कारों को रिलीज करने की मांग की है। बताया जाता है कि डीडी बार में मारपीट के बाद बाहर पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की चापड़ से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद थाना में नीरज सिंह और उनके पार्टनर विजय कुमार के खिलाफ शिकायत हुई थी। पुलिस ने भाजपा नेता के मानगो...