लखीमपुरखीरी, अप्रैल 19 -- ढखेरवा। ब्लॉक रमियाबेहड़ के दरेरी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक नीरज वर्मा को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया गया है जिनके स्कूल के पांच या इससे ज्यादा बच्चों ने शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृति परीक्षा पास की है। मालूम हो कि दरेरी प्राइमरी स्कूल के बच्चे पिछले कई वर्षों से इस परीक्षा में जिले में अव्वल नंबर पर रहे हैं। कालेज ऑफ टीचर एजुकेशन प्रयागराज के तत्वाधान में रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल इंदिरा नगर लखनऊ में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नीरज वर्मा के अलावा खीरी जनपद के बांकेगंज ब्लाक के यूपीएस सौखिया के शिक्षक कौशल किशोर, मोहम्मदी के यूपीएस सहिजना के अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर आर्य कन्या इंटर कालेज से प्रतिभा बंसवार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.