हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला शनिवार को एमएस क्रिकेट ग्राउंड, गौलापार में खेला गया। रोमांचक फाइनल में नीरज राठौर क्रिकेट क्लब ने आर्यन क्रिकेट क्लब को 16 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। आर्यन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। नीरज राठौर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 281 रन बनाए। नीरज ने शानदार 117 रन और आर्यन गोदियाल ने 74 रनों की पारी खेली। आर्यन क्लब की ओर से अशोक कुमार और अध्ययन ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यन क्रिकेट क्लब 38 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। अमन बधेल ने 90 और अमन बोरा ने 37 रनों की पारी खेली। सैकड़ा जड़ने वाले नीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज श्रीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.