लखनऊ, जून 2 -- संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पश्चिम विधानसभा लखनऊ का गठन एवं शपथ समारोह राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने नीरज कुमार यादव (अध्यक्ष), वीरेंद्र पाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। साथ ही रतन दास को प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि बढ़ती महंगाई और सरकार के हालिया बयानों से व्यापार जगत संकट में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 'व्यापारी विरोधी' गतिविधियां बंद नहीं की, तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...