गाजीपुर, मार्च 24 -- सैदपुर। क्षेत्र के बासूपुर निवासी नीरज पांडेय के कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनने पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। जैसे ही उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिली, परिजनों और मित्रों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। उनके मित्र विवेक सिंह और अमित सेठ ने नगर में खुशियां साझा कीं। स्व. संतोष पांडेय के छोटे पुत्र नीरज पांडेय वर्ष 2006 में कस्टम विभाग में निरीक्षक पद पर नियुक्त हुए थे। उन्हें लगातार पदोन्नति मिलती रही। वर्तमान में उन्हें मुंबई कोस्टल में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनाती मिली है। नीरज के बड़े भाई अखिलेश पांडेय भेल में कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...