दोहा, जून 20 -- चोट के कारण अपने सत्र की शुरुआत देर से करने वाले भाला फेंक के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शुक्रवार को यहां दोहा डायमंड लीग प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले 28 वर्षीय चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। चोपड़ा पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से परेशान रहे हैं। उन्हें यह चोट सितंबर 2025 में टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान लगी थी। विश्व चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहने के बाद वह पहली बार किसी प्रतियोगिता में में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। तुर्किए में 'रिहैबिलिटेशन' के बाद वह 25 मई से स्विट्जरलैंड में अभ्यास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के बाद बिहार की इस टीनएजर ने मचाया धमाल, वनडे में ठोक डाले 306 रन श्रीलंका क...