नैनीताल, अप्रैल 7 -- भीमताल। भीमताल के स्थानीय नीरज कुमार मोनू युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने हैं। मोनू ने 2013 में छात्र संघ चुनाव से राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। 2013 और 2018 में वे युवा कांग्रेस भीमताल के विधानसभा अध्यक्ष रहे। 2022 में जिला उपाध्यक्ष नैनीताल पद पर भी रहे। अब युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर 1318 वोटो से जीत दर्ज की। नीरज के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर भूपेंद्र कनौजिया, गुंजन रौतेला, जतिन नेगी, लोकेश कुमार, अमर, बालम, मनीष कोहली, जितेंद्र आर्य, सूरज मेहरा, माजीद खान, फैजान खान, गुलफाम खान, सलमान, सुमित कनौजिया ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.