मेरठ, अक्टूबर 4 -- मेरठ, संवाददाता। यह भी पढ़ें- धनुष ने बदली नीरज की तकदीर, एशियन गेम्स में रचा इतिहासनीरज की सफलता एशियाई खेलों के दौरान तीरंदाजी में पदक जीतने वाले मेरठ के नीरज चौहान की सफलता से पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित उनके परिवार में खुशी का माहौल है। नीरज की उपलब्धि की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। आसपास के लोग भी परिवार को बधाई देने पहुंचे।परिवार का इंतजार नीरज के जापान से लौटने का परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उनकी मां परमशिला का कहना है कि बचपन से ही नीरज में खेल की ललक थी। उनके बड़े भाई सुनील बॉक्सर है और पीएसी में नौकरी करते हैं। मुख्य रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं, लेकिन 1992 से यहीं रहते हैं। परिवार के मुताबिक नीरज को बड़े भाई सुनील बॉक्सिंग में लाना चाहते थे, लेकिन उसकी रूचि नहीं थी।तैयारी का सफ...