मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित वेदांता पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित कराटे प्रदर्शन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा और अनुशासन का जीवंत उदाहरण पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों और महिलाओं कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। शहर के अवध विहार से संचालित कोच सेंसेई नीरज सैनी ने बताया उनकी क्लासेस के हितेश शर्मा ने 7.6 फिट पर ऊंची किक मारकर ताकत का नमूना दिखाया। आरव सैनी ने काटा करके सभी दर्शकों को प्रभावित किया और विराज कुमार ने सिर्फ 6 साल कि आयु में अद्भुत डैमो करके सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में सुशील आर्य स्कूल प्रबंधक तथा समन्वयक सुनीता सैनी, गुंजन तोमर और प्रीति शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.