रांची, जुलाई 10 -- रांची। नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत छात्रों को 'बाल योद्धा' अंतर-स्कूल क्विज की जानकारी देकर भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होना हर नागरिक का दायित्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...