रांची, मई 7 -- रांची। नीरजा सहाय डीएवी, कांके में अंग्रेजी विभाग द्वारा लिटरेचर कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। प्राचार्या किरण यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।विद्यार्थियों ने पुस्तक समीक्षा एवं साहित्यिक पात्रों जैसे-हेलेना और मार्क एंटनी पर आधारित मोनोलॉग प्रस्तुतियों में भाग लिया। डीएसपीएमयू के सहायक प्राध्यापक डॉ विनय भगत, सीयूजे की डॉ श्रेया भट्टाचार्जी, डॉ अनन्या बोस, सुमन झा ने छात्रों को साहित्य से जुड़ी जानकारियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा लिखित 12 पुस्तकों का विमोचन एवं प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान मैकबेथ, ओथेलो तथा क्रिएटिविटी एंड लाईव्ड एक्सपीरियंस: इकोस एंड रिवर्ब्रेशन्स विषयों पर सत्र आयोजित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...