भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को चार सदस्यीय टीम का गठन सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा की गई है। इसमें शामिल टीम के सदस्य नीम-हकीमों की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर नीम हकीमों पर कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस क्लीनिक चला रहे नीम हकीमों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग से दो और आयुर्वेद, आयुष विभाग से एक- एक डॉक्टर टीम में है। जो किसी भी समय क्लीनिक की जांच कर सकते हैं। करीब 20 दिन पहले भदोही नगर के एक अस्पताल में एक प्रसव पीड़िता की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित जांच टीम की तरफ से उदासीनता बरती गई। मामला डीएम तक पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग की कलई खुल गई। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा ऐसे अवैध अस्पतालों की जांच करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.