बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- शहर के नीम खेड़ा विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार, 17 अप्रैल को मेंटेनेंस कार्यों के चलते नीम खेड़ा उपकेन्द्र से संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से पूर्व में ही आवश्यक इंतजाम करने की अपील की है। ऐई काशीनाथ ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र-नीम खेड़ा की 33 केवी लाइन के नीचे आ रहे पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाना है। साथ ही उपकेन्द्र की टेस्टिंग और मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य भी प्रस्तावित है। इसको लेकर सुबह 11 बजे से दो बजे तक शटडाउन रहेगा। यह भी पढ़ें- कैंट क्षेत्र के इन इलाकों में विद्युत रहेगी प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...