बाराबंकी, जून 5 -- सतरिख। थाना क्षेत्र के बड़ापुरा गांव में गुरुवार देर रात एक 52 वर्षीय अधेड़ का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। अधेड़ द्वारा आतमहत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पेड़ पर रस्सी से लटका था शव: बड़ापुरा गांव निवासी मथुरा प्रसाद गौतम (52) का शव गुरुवार की रात गांव के बाहर एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। देर रात घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- गम्हार के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस शव को फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।घटना की सूचना पर सतरिख पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जा...