कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर देहात, संवाददाता । रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर महेरा गांव में एक युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।थाना क्षेत्र के सलेमपुर महेरा गांव निवासी मोहन कमल का बीस वर्षीय पुत्र हनू कमल प्राइवेट बस में हेल्पर था।नशे का लती होने के चलते आए दिन उसका घर में विवाद होता था। बुधवार शाम खाना खाने के बाद वह गांव में निकल गया। सड़क किनारे स्थित जूनियर स्कूल के पीछे खड़े नीम के पेड़ पर शर्ट के सहारे उसने फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह फंदे पर झूल रहे शव को देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता व बहन जानकी बिलख उठे। म्रतक की मां कई साल पहले आत्महत्या कर चुकी हैं।नार चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह ने पंचायत नामा की कार्र...