मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- जमीन को लेकर भाई से हुए विवाद के बाद अधेड़ ने खेत पर जाकर नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन जब खेतों पर गए तो अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम रुहरा से जुड़ा है। गांव निवासी 55 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र सोजीलाल पाल का जमीन को लेकर विवाद अपने भाई से हो गया था। इसी बात को उन्होंने दिल पर ले लिया। शुक्रवार की शाम प्रेमपाल ने भोजन किया और सो गए। सुबह 4 बजे वह उठकर खेत की तरफ गए और वापस नहीं लौटे। जब परिजनों को चिंता हुई तो वह देखने पहुंचे जहां उनका शव नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास ग्र...