मिर्जापुर, मई 17 -- मड़िहान/मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के दाढ़ी राम ग्रामसभा के मजरा देवरा अर्जुनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हाल घर के सामने स्थित नीम के पेड़ की डाली में फंदे से लटकता शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाया। आवश्यक पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक 30 वर्षीय मस्तराम पुत्र भुट्टन पत्नी के साथ दो बच्चों का पिता था। परिजनों ने बताया कि मस्तराम शनिवार की शाम को खाना-पीना के बाद पत्नी और बच्चों के साथ सोने चला गया। यह भी पढ़ें- कमरे से युवक का फंदे से लटका मिला शव रात में कब फांसी लगाया किसी को पता ही नहीं चला। रविवार सुबह लोग नींद से जगे और घर से बाहर निकले तो मस्तराम का शव पास के नीम के पेड़ की डाली से झुलता दिखाई दिया। शव देखत...