प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- कुंडा, संवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के वन दरोगा मंजीत श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार जनवरी को करीब नौ बजे दूरभाष से खबर मिली की आईका पुरवा में नीम के प्रतिबंधित हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो लोग नीम के चार पेड़ काट कर उठा ले गए थे। केवल नीम के काटे हुए खूंथ मौजूद रहे। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने बद्री प्रसाद यादव निवासी आई का पुरवा, राम फेर यादव निवासी खरगापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...