नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम देश-दुनिया के उन धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस धाम का नाम नीम करौली बाबा से जुड़ा है। बाबा को उनके भक्त प्यार से महाराज जी भी कहते हैं। उनके जीवन और चमत्कारों से जुड़ी कई कहानियां आज भी लोगों के बीच सुनने को मिलती हैं। नीम करौली बाबा की सबसे खास पहचान उनकी हनुमान भक्ति से जुड़ी रही। यही वजह है कि उनके अनुयायियों में एक गहरी मान्यता है कि बाबा पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी। कई भक्त तो उन्हें हनुमान जी का अंश या अवतार तक मानते हैं। लेकिन आखिर यह मान्यता शुरू कैसे हुई? बाबा के जीवन में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से लोग उन्हें बजरंगबली से जोड़ने लगे? आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी कहानी।हनुमान जी के भक्त थे नीम करौली बाबा नीम करौली ...