नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नीम करोली बाबा का सीधा-सादा जीवन, अलौकिक लीलाएं और शिक्षाएं आज भी दुनिया भर के लाखों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रही हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित उनका आश्रम कैंची धाम आज आस्था का एक ऐसा केंद्र बन चुका है, जहां रोजाना हजारों भक्त दर्शन और आत्मिक शांति के लिए पहुंचते हैं। अगर आप नीम करोली बाबा की तस्वीरें या मूर्तियां देखेंगे, तो एक बात जरूर आपके ध्यान में आई होगी कि बाबा हमेशा एक साधारण-सा कंबल अपने शरीर पर लपेटे रहते थे। चाहे कड़ाके की ठंड हो, भीषण गर्मी हो या मूसलाधार बरसात, बाबा का यह कंबल कभी उनके शरीर से अलग नहीं होता था। आइए जानते हैं इस साधारण से दिखने वाले कंबल के पीछे के रहस्य और मान्यताओं के बारे में।हर मौसम में कंबल क्यों रहता था? नीम करोली बाबा के अनन्य भक्त दादा मुखर्जी और अन्य अनुयायियों क...