लखनऊ, मई 28 -- यूपी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से गुरुवार को 169 वां सृजन सम्मान और काव्य समारोह हुआ। प्रेस क्लब में समारोह हुआ। राजीव वत्सल के संयोजन में स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना, सुभाष गुरुदेव, सच्चिदानंद शलभ और रामशंकर सिंह ने नीमा पंत को सृजन प्रेरणा सम्मान व गीतकार जयप्रकाश तिवारी को सम्मान से नवाजा।

काव्य पाठ का आयोजन शालिनी राय निगम के संचालन में केवल प्रसाद सत्यम, मुकुल महान, तमाचा लखनवी, सुभाष रसिया, भ्रमर बैसवारी, गिरधर खरे, प्रवीण कुमार प्रेम, संध्या त्रिपाठी, निधि बाजपेई, शीतल बाजपई, प्रतिभा श्रीवास्तव, अनिता अरोरा, योगी योगेश शुक्ल, रवि कुमार रवि, महेश गुप्त, अरविंद झा, पूर्णिमा भसीन, पूजा श्रीवास्तव, राजकिशोर किशोर, गायत्री जोशी, उमा लखनवी, दीपिका, डॉ. तरीका सिंह, मनोरमा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, अशोक अ...