रामपुर, अप्रैल 15 -- बिलासपुर। मंगलवार को नगर में नीमा की स्थानीय शाखा ने संगठन का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि स्तवन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता और नीमा केंद्रीय परिषद सदस्य डा. वीके शर्मा ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 13 अप्रैल 1948 को नीमा का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। कहा कि सरकार द्वारा अब इंटीग्रेटेड चिकित्सकों के क्लीनिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण पांच वर्ष के लिए किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नीमा के सदस्यों ने पौधरोपण कर मनाया स्थापना दिवस चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद म...