नीमा गांव में कोसी नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
मधुबनी, अप्रैल 24 -- मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के नीमा गांव में कोसी नदी में डूबने से एक वयोवृद्ध की मृत्यु हो गई। मृत वयोवृद्ध नीमा गांव के 100 वर्षीय राजेन्द्र यादव बताए गए हैं। यह घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे घटित हुई जब वृद्ध कोसी नदी की धार में शौच करने गए थे। डूबने से मरे वृद्ध का शव शुक्रवार को कोसी नदी में ग्रामीणों एवं परिजनों ने बरामद किया। शव पानी में उपला रहा था। जानकारी के अनुसार, मृतक राजेन्द्र यादव गुरुवार शाम कोसी नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे। इसी क्रम में उन्हें शौच लगी। शौच के दौरान कोसी नदी की धार में पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए और डूब गए। परिजन कोसी नदी की धार में गुरुवार को खोजबीन की मगर शव नहीं मिला। शुक्रवार सुबह घटनास्थल के पास ही शव पानी में उपला रहा था। जिसके बाद ग्रामीण व परिजन शव बरामद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.