जमुई, सितम्बर 9 -- जमुई। निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में गलत तरीके से पूरे हिस्से की जमीन लिखवाने का विरोध करने पर चाचा और चचेरे भाई ने नरेश सिंह के पुत्र एके सिंह की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मारकर उनका एक हाथ फै्रक्चर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा सोमवार की रात 8:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात ज्यादा होने की वजह से मंगलवार की दोपहर बाद एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। घायल एके सिंह ने मारपीट का आरोप अपने छोटे चाचा डब्लू सिंह और चचेरे भाई वासुदेव सिंह सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल एके सिंह ने बताया कि उनके पिता नरेश सिंह छ: भाई है, लेकिन पांच भाइयों द्वारा उनके दादा हरिनंदन सिंह से सारा जमीन और घर आपस में गलत तरीके से लिखवा लिया गया और उनके पिता को हिस्से की कुछ भी...