आदित्यपुर, जुलाई 18 -- चांडिल। किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड में लाभुकों के बीच पशुधन इकाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 लाभुकों के बीच बकरी पालन और 05 लाभुकों के बीच सूकर पालन इकाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के आर्थिक सशक्तीकरण तथा आजीविका के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...