आदित्यपुर, अगस्त 25 -- चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। झारखंड व पश्चिम बंगाल के उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी में टीम ने भट्ठियों से 1500 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त किया। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों राज्यों की संयुक्त टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे लाकड़ी और चतरमा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार देशी शराब बरामद किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: झारखंड और बंगाल उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब क...