नीमडीह में गजराज ने तोड़े चार घर, फसलों को रौंदा
आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- चांडिल। नीमडीह में गजराजों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक गजराज ने बुधवार की देर रात गुंडा एवं रामनगर में चार घरों को तोड़ दिया तथा काशीपुर में फसलों को रौंद कर उसे नुकसान पहुंचाया। दिनदहाड़े गांव में गजराजों के भ्रमण से गांव के लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बुधवार की दोपहर तक गजराज अंडा गांव के पास डेरा जमाए हुए था। इधर, गजराजों का एक झुंड चांडिल के रसूनिया पहुंचा है। वन विभाग की शिथिल रवैया से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.