आदित्यपुर, अप्रैल 7 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह में जंगली हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। सोमवार को 9 हाथियों के झुंड ने चांडिल डैम में खूब मस्ती की। हाथियों को जलक्रीड़ा करते देख पर्यटक भी काफी उत्साहित नजर आए।इधर, रविवार की देर रात नीमडीह के गुंडा गांव में हाथी ने दो घरों को ढाह दिया तथा घर में रखे चावल एवं धान को चट कर गया।चिह्नित कर एलीफेंट जोन घोषित करे सरकार : सुखरामझारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेंब्रम ने बयान जारी कर वन विभाग से दलमा वाइल्ड लाइफ सैंक्चूरी में जंगली हाथियों को रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दलमा से हाथियों का पलायन जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हाथियों का मूवमेंट जहां ज्यादा है, उसे चिह्नित कर सरकार एलीफेंट जोन घोषित करे। इससे लो...