आदित्यपुर, अप्रैल 2 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की देर रात एक जंगली हाथी जामडीह के पास खेत में लगी फसलों को बड़े चाव से खाकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने जंगली हाथी को भगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। गांव में जंगली हाथी के मौजूदगी के कारण ग्रामीण रातजगा करते रहे हैं। मालूम हो कि जंगली हाथी रातभर उत्पात मचाने के बाद दिन में चांडिल डैम में जलक्रीड़ा कर रहे हैं। वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...