आदित्यपुर, मार्च 20 -- चांडिल, संवाददाता। नीमडीह थाना क्षेत्र के कुसपुतुल के पास ट्रेन से कटकर शंकर कर्मकार (50 वर्ष) की मौत हो गयी। मृतक ट्यूबवेल मिस्त्री था। वह जांता गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक शंकर बुधवार को घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की पर पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने रेल पटरी पर उसका शव देखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...